पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरे दिन भी नहीं आया नामांकन

दूसरे दिन भी नहीं आया नामांकन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। नगरपालिकाके वार्ड 8 के पार्षद के लिए उपचुनाव 27 फरवरी को होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सुबोध शिवहरे ने बताया कि शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई। शनिवार को दूसरे दिन कोई नामांकन नहीं आया। नामांकन 16 फरवरी तक भरे जाएंगे। नाम वापसी 17 को 11 बजे होगी।

मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसमें 10वीं पास ही पार्षद के लिए नामांकन भर सकेगा। साथ ही उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। घर में शौचालय होना आवश्यक है। घर का कोई सदस्य खुले में शौच नहीं करता हो। सजायाफ्ता उम्मीदवार नहीं बन सकेगा।

उम्मीदवारतय करने के लिए जुटे दोनों दल नगरपालिकावार्ड 8 के चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवार तय करने के लिए जुट गए है। दोनों ही दलों के लिए उपचुनाव जीतना प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।

खबरें और भी हैं...