विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन
रावतभाटा। शिल्पसृष्टि के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर स्थापित प्रतिमाओं का गुरुवार को जुलूस निकालकर विसर्जन किया गया। राजस्थान परमाणु बिजलीघर, भारी पानी संयंत्र सहित परमाणु विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन 7वीं8वीं इकाई में कार्यरत कंपनियों में भगवान विश्वकर्मा की स्थापित प्रतिमाओं का पूजाअर्चना कर विसर्जन कियागया। इसके लिए जुलूस निकाला गया। कर्मचारी नाचते,गाते चंबल नदी घाट पहुंचे, जहां मूर्तियों का विसर्जन किया गया।