ग्रामसभाओं में सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन 3 एवं 17 मार्च को होगा
रावतभाटा | मनरेगापूर्ण, अपूर्ण कार्य, इंदिरा आवास योजना के सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा। विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वामी ने बताया कि ग्रामसभा क्रियान्वयन के लिए ग्राम संसाधन एवं ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों की नियुक्त की गई है। 3 मार्च को ग्राम सभा का आयोजन जवाहरनगर, देवपुरा, बलकुंडीकलां, जावदा, टोलों का लुहारिया में होगा। 17 मार्च को बस्सी, राजपुरा, मंडेसरा, लुहारिया, में सामाजिक अंकेक्षण की ग्रामसभा होगी।