पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आज

निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटाके राजस्थान परमाणु बिजलीघर की ओर से सामाजिक सरोकार के अंतर्गत आरएपीपी एवं जिला स्वास्थ्य समिति अंधता निवारण चित्तौडगढ़ के सहयोग से निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर शनिवार को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक राजस्थान परमाणु बिजलीघर चिकित्सालय के सभागार में लगेगा। जिसमें तमलाव , धुआंधोप, एकलिंगपुरा, रेनखेड़ा, खातीखेड़ा गांव के मरीजों को रावतभाटा लाने के लिए सुबह 8 बजे से 8.30 बजे तक बस सेवा उपलब्ध रहेगी। चयनित मरीजों को रावतभाटा से डीडी नेत्र सेवा संस्थान कोटा ले जाया जाएगा।

जहां भर्ती कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन बिना टांके वाला किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को डीडीनेत्रसेवा संस्थान कोटा से 16 फरवरी को उनके गांव बस से छोड़ा जाएगा। शिविर प्रभारी डॉक्टर एबी माथुर को बनाया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डीएस कथुरिया ने बताया कि हर क्षेत्र के लिए अलग अलग कैंप लगाए जाएंगे। शिविर का राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक टी जे कोटीस्वरन भी निरीक्षण करेंगे।

खबरें और भी हैं...