पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंतोत्सव पर अक्षरज्ञान और विद्यारंभ संस्कार हुए

बसंतोत्सव पर अक्षरज्ञान और विद्यारंभ संस्कार हुए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंतपंचमीके अवसर पर रावतभाटा में कई आयोजन हुए। हवन में मंत्रोच्चार की आहुतियां, मां सरस्वती की पूजा, स्कूलों में प्रतियोगिताओं के साथ बसंतपंचमी महोत्सव मनाया गया। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में बसंतपंचमी पर अक्षरज्ञान यज्ञ किया गया। जिसमें 24 स्टूडेंट्स ने मंत्रोच्चार के साथ विद्यारंभ संस्कार करवाया। तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाया गया। प्राथमिक विभाग में दिलीप शर्मा ने एवं शिशुवाटिका चारभुजा में जगदीशपोकरा ने यज्ञ संपन्न करवाया। यज्ञ में नवीन प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स के माता,पिता स्कूल के शिक्षक एवं सभी स्टूडेंट्स ने मिलकर आहुतियां दी। सरस्वती माता की आरती की गई। स्टूडेंट्स एवं समाज के लोगों द्वारा एकत्रित राशि एवं शिक्षकों द्वारा उपेक्षित जनशिक्षा निधि का समर्पण किया गया। माध्यमिक विभाग द्वारा 85 हजार, प्राथमिक विभाग 61 एवं शिशु वाटिका चारभुजा 25201 रुपए का समर्पण किया गया।

प्रतियोगिताएंहुई

बालिकाउच्च माध्यमिक स्कूल रावतभाटा में बसंतपंचमी पर्व पर मां सरस्वती की वंदना कर स्टूडेंट्स ने भजनों की प्रस्तुति दी। मीनू, साहिबा, तनिशा, वर्षा, अभिलाषा, रेहाना, पूजा ने कविता प्रस्तुत की। लक्ष्मी,रूमी ने एकलगान, फरहा खान, अजंली सोनी, हंसु,सीता, अनु, साक्षी चौहान, मोना, ज्योति, दीपिका तिवारी, प्रियंका, निकिता, भारती सोनी, रितु, किरन, आरती, आरती रावत, अनमोल, रानी ने भी प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल पूनम भटनागर, उपमा गर्ग ने स्टूडेंट्स को बसंतपंचमी का महत्व बताया। आज यह दिन ऋषिपंचमी के रूप में मनाया जाता है।

मां सरस्वती की हुई पूजा

श्रीगुरुतेग बहादुर शिक्षण संस्थान में बसंतपंचमी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया अगनानी ने किया। सरस्वती वंदना, दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती को पुष्प अर्पण किए गए। स्टूडेंट्स ने कविताएं प्रस्तुत की। शिक्षिकाओं ने विचार व्यक्त किए। बालिकाओं ने बंगाली नृत्य प्रस्तुत किया।

रावतभाटा। श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में बसंत पंचमी पर्व पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...