प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक 15 को
रावतभाटा। राजस्थान प्राइवेट एज्यूकेशन एसोसिएशन की 27 फरवरी को सुबह 11 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सभागार में बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के प्राइवेट स्कूल संचालक भाग लेंगे। प्रदेश मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल शेख ने बताया कि तैयारी बैठक रावतभाटा तहसील प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से 15 फरवरी को न्यू डायमेंशन स्कूल में दोपहर 2 बजे होगी।
जिसमें प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। इसमें प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा होगी।