रावतभाटा, भैंसरोडगढ़ में स्कूल फीस तय
भैंसरोडगढ़। राजस्थानस्कूल निजी शिक्षण संस्था फीस निर्धारण समिति ने रावतभाटा, भैंसरोडगढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की फीस निर्धारित कर दी है।
समिति ने कहा कि आरटीई पोर्टल पर उपलब्ध स्कूल की सूचना की समीक्षा की गई। तथा फीस निर्धारित कर दी गई है।
स्कूलों में इसी आधार पर फीस का भुगतान किया जाएगा। इसमें रावतभाटा क्षेत्र के खातीखेड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल, एमजे चिल्ड्रल स्कूल लाडपुरा, बालमंदिर स्कूल रावतभाटा, स्मार्ट किड्स, राणाप्रताप शिक्षण संस्थान, आदर्श विद्या मंदिर सेकंडरी स्कूल, एसपी नर्सरी मीडिल स्कूल, श्रीगुरुतेग बहादुर शिक्षण संस्थान, महावीर शिशु मंदिर, माॅडर्न पब्लिक सीनियर सेकंडरी, ऑक्सफोर्ड एकेडमी, न्यू डायमेंशन, शुभम चिल्ड्रन अपर प्राइमरी, ब्राइट वे अपर प्राइमरी, सागर पब्लिक स्कूल, बाल विकास विद्या निकेतन बोराव, आदर्श विद्या मंदिर प्राइमरी स्कूल एकलिंगपुरा, सरस्वतीबाल विद्या मंदिर जावदा नीमड़ी, अल्फा सेकंडरी स्कूल रावतभाटा, मां पन्नाधाय सीनियर सेकंडरी, न्यूआदर्शविद्या निकेतन चारभुजा, स्वामी विवेकानंद झालरबावड़ी, लक्ष्य पब्लिक अपर प्राइमरी स्कूल खातीखेड़ा शामिल है।
कमेटी के सदस्य सचिव गोविंदकुमार शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन 30 दिन में अपने आक्षेप समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।