- Hindi News
- अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार की जानकारी दी
अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार की जानकारी दी
रावतभाटा| उच्चप्राथमिक स्कूल नगपुरा में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के दो दिवसीय गैर आवासीय शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक भंवरसिंह राजपूत ने बताया कि दक्ष प्रशिक्षक ओमप्रकाश मीणा ने स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, कार्य, अधिकार, कर्तव्य, अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009, रीडिंग कैंपेन, समावेशित शिक्षा, सरकार द्वारा बालकों को स्कूल में दी जाने वाली सुविधाएं, शिक्षा शनिवार की जानकारी दी। कार्यक्रम में नगपुरा, उमरचा, कमलाडूंगरी, जयनगर, मालीपुरा, करेणा, शंभूपुरिया, रामनगर, बोरदा, गणेशपुरा स्कूल के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष शंकरसिंह ने किया। समापन एसएसए के राजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश रैगर, लक्ष्मीचंद टेलर ने किया।