पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह योजना शिविर शुरू

भामाशाह योजना शिविर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. नगरपालिकाकी ओर से लगाए गए भामाशाह नामांकन शिविर में आवेदन देने आई महिला को जानकारी देते नगरपालिका ईओ जेपीशर्मा

पहले दिन पहुंचे कम लोग

नगरपालिकाकी ओर से लगाए गए भामाशाह योजना 2014 शिविर में पहले दिन कम लोग ही पहुंचे। लोगों के पास दस्तावेज नहीं होने से आवेदन नहीं भर पाए। आवेदन फार्म में भरी जाने वाली जानकारियां अधिक हैं, जिनके दस्तावेज सभी को साथ लाने हैं। फोटो कॉपी कराकर सत्यापित कराना है। सुबह 11.30 बजे तक एक भी आवेदन जमा नहीं हुआ। जबकि वार्ड में एक दिन पहले ही फाॅर्म वितरित कर दिए गए। शाम तक 165 आवेदन फाॅर्म वितरित किए गए और शाम तक 40 से अधिक इंट्री हो चुकी थी और 13 परिवार की महिला मुखियाओं को कार्ड जारी किए गए।

ग्रामसभामें लिए विकास कार्यों के कई प्रस्ताव

ग्रामपंचायत बाड़ौलिया में गुरुवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सचिव मुकेश मारू ने बताया कि सभा में अप्रैल 2013 से मार्च 2014 तक कराए गए निर्माण कार्य एवं नरेगा योजना के अंतर्गत सभी कार्यों का सत्यापन किया गया। सभा से पूर्व सामाजिक अंकेक्षण ब्लॉक संसाधन समिति की ओर से सभी निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत प्रतिवेदन प्रपत्रों की जांच की गई। इस अवसर पर रसद, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत, पेयजल एवं जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के प्रपत्रों की जानकारी दी गई। आवास, शौचालय, बीपीएल आवेदन पत्रों के बारे में बताया गया। सभा में जिला परिषद चित्तौड़गढ़ अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निधि रावत, परियोजना अधिकारी परमानंद चतुर्वेदी, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्रकुमार गुप्ता मौजूद थे। अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य कालीबाई मीणा ने की। सभा में गांवों की सफाई, नाली, सड़क, बिजली, पुलिया निर्माण, सीसी सड़क, तलाई निर्माण एवं वृक्षारोपण की चारदीवारी, उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण, श्मशान घाट शेड निर्माण आदि के प्रस्ताव लिए गए।

6पंचायतों में हुआ सामाजिक अंकेक्षण

पंचायतसमिति भैंसरोडगढ़ की 6 पंचायतों में गुरुवार को ग्रामसभा का आयोजन कर सामाजिक अंकेक्षण किया गया। विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वामी ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण झरझनी, बड़ौदिया, धावदकलां, जालखेड़ा, खातीखेड़ा, बाड़ौलिया पंचायत में किया गया। जिसमें 1 अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2014 तक महात्मा गांधी नरेगा योजना, अन्य योजनाओं में हुए विकास कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। साम