- Hindi News
- स्कूल में छुट्टी के बाद धूम्रपान और शराब पार्टी
स्कूल में छुट्टी के बाद धूम्रपान और शराब पार्टी
भलेही राज्य सरकार ने सरकारी भवनों, स्कूलों, अस्पतालों में धूम्रपान निषेध कर रखा है, लेकिन लोग दिन में सही, लेकिन रात में स्कूल भवनों में शराब पी रहे है। इसका उदाहरण है स्कूलों में मिल रही शराब की बोतलें और गिलास।
स्कूलों, अस्पताल भवन और सरकारी कार्यालयों पर धूम्रपान निषिद्ध क्षेत्र के बोर्ड लगे है, या दीवारों पर सूचना अंकित कर रखी है, लेकिन इसके बाद भी कानून को लोग नजर अंदाज करते है और धूम्रपान करते है, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ शहर में कार्यवाही नहीं हुई। रविवार को उच्च प्राथमिक स्कूल फेज टू के बाहर शराब की दो खाली बोतलें और गिलास ध्वजारोहण करने वाले पाइप के पास ही पड़ी थी। इन खाली बोतलों को देखकर स्कूल में आने वाले स्टूडेंट्स पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस बारे में कौन सोचेगा।
लोगों का कहना है कि प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही क्यों नहीं करता। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती, जिससे उनके होंसले बुलंद हो रहे है और असामाजिक गतिविधियां शहर में बढ़ रही है।
रावतभाटा। स्कूल में धूम्रपान निषेध का बोर्ड लगा है, लेकिन लोग स्कूल भवन में शराब पीते हंै और खाली बोतलें वहीं फेंक जाते हंै। प्रशासन ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करता।