पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग

सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीघरकी अनुबंधित चालक परिचालक सेवा समिति रावतभाटा के सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतक ट्रेवल एजेंसी उदयपुर के पूर्व सुपरवाइजर पर कार्यवाही करने की मांग की है।

सचिव भगवानलाल ने बताया कि पूर्व में चेतक ट्रेवल्स में कार्यरत सुपरवाइजर बृजमोहन राठौर ने ऑन डयूटी होमगार्ड जवान राधेश्याम धाकड़ के साथ मेट ऑफिस में मारपीट करने एवं अभद्र व्यवहार करने के कारण इसके खिलाफ रावतभाटा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके कारण आरएपीपी प्लांट साइट इकाई 1 से 8 तक सीआईएसएफ द्वारा फोटो गेट पास केंसिल कर दिया गया। सुपरवाइजर रोजाना सुबह मेट ऑफिस आकर चालक, परिचालकों के साथ अभद्र व्यवहार करता है एवं गाली गलोच करता है। जान से मारने की धमकी देता है। जिससे चालक, परिचालकों में मानसिक तनाव है। समिति ने सुपरवाइजर को पाबंद कर चालक, परिचालकों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गोविंद चारण, छीतरलाल, मुकेश गुर्जर, प्रेमचंद मीणा, उपेंद्रसिंह झाला, विजयसिंह, राजेश धाकड़ सुभाष, सुनीलकुमार, अब्दुलमन्नान , शकावतहुसैन, भागचंद गुर्जर, दिलीप, लादूलाल, गिरधारी, राजकुमार, नरेशकुमारमीणा, लीलाधर सहित चालक, परिचालक समिति के सदस्य शामिल थे। ज्ञापन पर 85 सदस्यों के हस्ताक्षर थे। समिति के सदस्यों ने सीआई कमल प्रसाद मीणा को भी ज्ञापन दिया और कार्यवाही की मांग की।

रावतभाटा. परमाणुबिजलीघर में अनुबंधित बसों के चालक, परिचालक सेवा समिति की सदस्यों ने सीआई को एक ट्रेवल एजेंसी के पूर्व सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया।