पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराष्ट्रीयन समाज की बैठक

महाराष्ट्रीयन समाज की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। महाराष्ट्रीयनसमाज की श्रीराम मंदिर चारभुजा में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से दिनकर पाटिल को संरक्षक, अध्यक्ष गंगाराम वाघ, कोषाध्यक्ष युवराज पाटिल को चुना गया। सभी ने समाज को संगठित करने पर बल दिया। युवराज पाटिल ने कहा कि अगली बैठक में कार्यकर्ताओं को पद दिए जाएंगे। बैठक में सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने, महाराष्ट्र मंडल को राजनीति से दूर रहने, मंडल के माध्यम से आर्थिक दृष्टी से कमजोर बंधुओं को मदद पहुंचाने, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने, प्रशासनिक कार्यों में मदद, सांस्कृतिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में गोविंद मोरे, बीएल माली, बापूअहीरे, अभिमन्यु पाटिल, भारत पाटिल, देवाराम सोलंकी, अर्जुन सोलंकी, मनोज पाटिल, आनंदा पाटिल, अशोक वाघ, जितेंद्र, बसंत कामले, अशोक सोलंकी, गोरख पाटिल, शिवाजी पाटिल, सुखदेव वानखड़े, तुकाराम मौजूद थे। संचालन जयंत जोगलेकर ने किया।