पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भामाशाह कार्ड जरूरी, अधिकारी जनप्रतिनिधि ही नहीं ले रहे रुचि

भामाशाह कार्ड जरूरी, अधिकारी जनप्रतिनिधि ही नहीं ले रहे रुचि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार शत प्रतिशत भामाशाह सीडिंग करने के लिए दबाव बना रही है, लेकिन अधिकारी, जन प्रतिनिधि तथा परमाणु बिजली घर के कर्मचारी, अधिकारी इसमें रूचि ही नहीं ले रहे हैं।

रावतभाटा शहर में स्थित परमाणु बिजली घर, भारी पानी संयंत्र के कर्मचारियों में से अधिकांश ने भामाशाह नामांकन नहीं कराया है। ऐसे में सवाल है कि शत प्रतिशत नामांकन सीडिंग कैसे होगी।

पंचायतसचिवों एवं अन्य कर्मचारियों को अधिकारी दे रहे हैं नोटिस : इधरभामाशाह सीडिंग पूरी नहीं होने पर ग्राम पंचायत सचिवों एवं अन्य कर्मचारियों को अधिकारी नोटिस पर नोटिस जारी कर रहे है। उपखंड अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर रहे है। राशन डीलर, रोजगार सहायकों, ईमित्र संचालकों को इसी काम में लगाया गया है। रोज समीक्षा हो रही है। वीडियो कांफ्रेंस हो रही है।

संचालकबनने चले पटवारी, काम होगा ठप

भामाशाहसीडिंग में अहम रोल अदा कर रहे युवा मित्र संचालकों में से कई पटवारी की परीक्षा दे रहे है ।ऐसे में अगले दो दिन भामाशाह सीडिंग का काम प्रभावित होगा।

आजप्रमुख शासन सचिव लेंगे वीसी

भामाशाहयोजना की सीडिंग की प्रगति के लिए शनिवार दोपहर 12 बजे भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति पर प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा वीडियो कांफ्रेंस से जानकारी लेंगे।

बीएसएनएलसे परेशानी

आएदिन रावतभाटा क्षेत्र में बीएसएनएल सेवाएं प्रभावित होने से भामाशाह सीडिंग कार्य प्रभावित हो रहा है। गुरूवार ,शुक्रवार को भैंसरोडगढ़ में बीएसएनएल सेवाएं बंद रहने से आॅन लाइन सेवा बंद रही।

खबरें और भी हैं...