पेयजल योजना की पाइपलाइन का कार्य रुका
चंबलभीलवाड़ा पेयजल योजना की पाइप लाइन डालने का का कार्य स्टेट हाइवे 9 सड़क किनारे किया जा रहा है। इसके लिए ब्लास्टिंग की जा रही है। ब्लास्टिंग से गोपालपुरा के पास मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता ने सड़क किनारे खुली ब्लास्टिंग नहीं करने के लिए एसडीएम से मिलकर आग्रह किया। उन्होंने बताया कि खुदाई से सीसी सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है।
सोमवारको होगी बैठक
एसडीएमसुबोध शिवहरे ने बताया कि मुआवजा भुगतान और खुदाई कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों, किसानों की बैठक सोमवार को होगी। जिसमें निर्णय लिया जाएगा।
रावतभाटा। चंबल भीलवाड़ा पेयजल योजना में एक और किसान की जमीन आने पर मुआवजा मांगा गया। इस पर मौका देखते एसडीएम।