ऑल इंडिया इंटर एईसीएस साइंस क्विज का शुभारंभ आज
रावतभाटा। आलइंडिया इंटर एईसीएस साइंस क्विज 2015-16 का शुभारंभ शनिवार को होगा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 के प्रिंसिपल समन्वयक दिलीपसिंह ने बताया कि परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित 8वीं कक्षा के स्टूडेंट्स की ऑल इंडिया इंटर एईसीएस साइंस क्विज 2015-16 का शुभारंभ शनिवार को परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 में सुबह 9 बजे होगा। जिसके मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक टी जे कोटटीस्वरन होंगे। अध्यक्षता भारी पानी संयंत्र के जीएम वीपी नेमा करेंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्र निदेशक इकाई 1,2 विनीत कुमार होंगे। प्रतियोगिता में देशभर के परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्थान के स्कूलों से 2-2 स्टूडेंट्स भाग लेंगे। इसके लिए देशभर के परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्थान के स्कूलों से स्टूडेंट्स रावतभाटा पहुंच गए है।