वार्ड 8 में उपचुनाव की अधिसूचना जारी, पहले दिन कोई नामांकन नहीं
रावतभाटा| नगरपालिकाके वार्ड 8 के पार्षद के लिए उपचुनाव 27 फरवरी को होगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी सुबोध शिवहरे ने बताया कि शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई। पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। नामांकन 16 फरवरी तक भरे जाएंगे। नाम वापसी 17 को 11 बजे होगी। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसमें 10वीं पास ही पार्षद के लिए नामांकन भर सकेगा। साथ ही उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। घर में शौचालय होना आवश्यक है। सजायाफ्ता उम्मीदवार नहीं बन सकेगा। वार्ड 8 के उपचुनाव के लिए 1 हजार 30 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 517 पुरुष, 513 महिलाएं शामिल हैं। नए 24 नाम मतदाताओं के जोड़े गए हैं। एक मतदाता का नाम हटाया गया है।