विधायक की जनसुनवाई 15 को रेनखेड़ा में
रावतभाटा| ग्रामपंचायत रेनखेड़ा में विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश धाकड़ 15 फरवरी को जनसुनवाई करेंगे। एसडीएम सुबोध शिवहरे ने बताया कि जनसुनवाई सुबह 11 बजे से होगी। इसमें सभी विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के लिए 14 फरवरी को दोपहर 1 बजे पूर्व तैयारी के लिए ग्राम पंचायत रेनखेड़ा के अटलसेवा केंद्र पर सभी विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक होगी। उसमें जनसुनवाई से पूर्व लोगों से आपत्तियां, प्रार्थनापत्र लिए जाएंगे।