पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को साफ सुथरा रखने के लिए 25 से जुटेगी सरकार

शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए 25 से जुटेगी सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के लाल किले से किया गया स्वच्छता का आह्वान अब अभियान के रूप में शुरू होने वाला है। जिले में भी 25 सितंबर से स्वच्छ भारत सप्ता का आगाज होगा।

पीएम के नारे को एजेंडा मानते हुए शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने सीएम वसुंधराराजे को राष्ट्रपिता महात्मागांधी की 150 वी जयंती से पहले सफाई कार्य पूरे कराने को लिखा था। इसके बाद सरकार ने भी स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान चलाने की घोषणा की। अब सरकार से निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने नगरपरिषद सहित नगरपालिकाओं को दिशा-निर्देश दिए हैं।

चित्तौडगढ़ जिला कलेक्टर वेदप्रकाश ने जिले मे 25 सितंबर से चलाए जाने वाले स्वच्छ भारत सप्ताह के सफल क्रियान्वयन एवं मानिटरिंग के लिए नोडल सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया की स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जन सहभागिता नागरिकों के सहयोग से 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए एडीएम (भूअ) को संपूर्ण जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

उन्होंने चित्तौडगढ, कपासन, बड़ीसादड़ी, बेगूं, रावतभाटा के एसडीएम को उनके क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जिले के लिए सहायक नगर नियोजक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार चित्तौडगढ क्षेत्र के लिए आयुक्त नगरपरिषद को, कपासन, निम्बाहेड़ा , बड़ीसादड़ी, बेगूं, रावतभाटा क्षेत्र के लिए ईओ को नियुक्त किया है।

क्याहोंगे काम: आवासीयक्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए आमजन में जागरूकता लाना, सार्वजनिक स्थानों पर बोर्ड, होर्डिंग के माध्यम से स्वच्छता के संदेश। मोहल्लाें में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को प्रोत्साहित करना। सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, रखरखाव साफ-सफाई कार्य। बस स्टैंड, पार्क, मुख्य रास्तों से कचरा हटाने के अलावा नदी की सफाई कराई जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर पड़े कचरे मलबे को हटाया जाएगा। होटल, ढाबों रेस्टोरेंट पर कचरा पात्र रखने की अनिवार्यता होगी। व्यस्ततम बाजारों इलाकों में रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था होगी। स्कूली बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताकर पाठ्य सामग्री दी जाएगी। राजकीय भवनों, ऑफिसों, स्कूल, अस्पताल की सफाई होगी खराब रिकार्ड को हटाया जाएगा। कचरा डालने के लिए वेस्ट कलेक्शन प्वाइंट निर्धारित होंगे। नगर क्षेत्र में प्रमुख चौराहों पर लगे