कोटा। नगर पालिका शहरी क्षेत्र में दूसरा भामाशाह नामांकन शिविर सोमवार को प्रारंभ हुआ। यह शिविर क्लब भवन में वार्ड 10 के लिए प्रारंभ हुआ। जिसमें वार्डवासियों ने सोमवार को अपेक्षा अनुरूप रूचि नहीं दिखाई। तीन दिवसीय भामाशाह शिविर में लगाए गए कम्प्यूटर ऑपरेटर अधिकांश समय खाली बैठे रहे।
कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने बताया कि वार्डवासी नामांकन कराने नहीं रहे। जिससे आधारकार्ड और भामाशाह नामांकन योजना में डाटा फीड करने के लिए लगाए गए कम्प्यूटर ऑपरेटर खाली बैठे रहे। शिविर में कनिष्ठ रोजगार अधिकारी एमके पाठक, कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्रसिंह तोमर, वरिष्ठ लिपिक यशीनाथ झा, बाबूलाल वर्मा, लिपिक चौथमल शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, दिनेशसिंह, होना राम, भैरूलाल नागर, रमांकांतशर्मा मौजूद थे।
नए खाते खुलवाना जरूरी नहीं
स्टेट बैंक बीकानेर एण्ड जयपुर शाखा रावतभाटा प्रबंधक आरएस मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना हो या भामाशाह योजना इनमें नए खाते खुलवाने की जरूरत नहीं है। यदि पहले से खाते खुले हुए है तो उन्हें आधार और भामाशाह योजना से लिंक कराया जा सकता है।
नए खाते खोलना उन्हीं के लिए आवश्यक है, जिनके पहले से बैंक में खाता नहीं है। शिविर में देशराज मीणा, मोहनलाल, लूंदाराम मेघवंशी मौजूद थे।
भामाशाह के 18 और 8 आधारकार्ड का नामांकन
पालिका ईओ जेपी शर्मा ने बताया कि सोमवार को शिविर के पहले दिन 18 भामाशाह एवं 7 आधार कार्ड का नामांकन हुआ। वहीं भामाशाह योजना में 18 महिला मुखियाओं का नामांकन कार्ड बनाया गया।
शिविर के लिए वार्ड 10 में पालिका कर्मियों ने घर, घर जाकर भामाशाह और आधार कार्ड के फार्म वितरित किए थे।साथ ही आवेदन फार्मों के साथ क्या दस्तावेज लगाने है, इसकी भी जानकारी दी थी, लेकिन सोमवार को चुनिंदा लोग ही शिविर में पहुंचे। शिविर मंगलवार, बुधवार को भी लगेगा।
महिलाएं भी पीछे नहीं
ग्राम पंचायत भैंसरोडगढ़ में आयोजित 5 दिवसीय भामाशाह योजना के तहत शिविर में 215 महिलाओं ने भामाशाह कार्ड के लिए पहले दिन नामांकन कराया। जिसमें वार्ड संख्या 1 से 3 के नामांकन के लिए आवेदन लिए गए।
विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को भामाशाह योजना के तहत सुबह 9 से शाम 6 बजे तक वार्ड संख्या 1 से 3 की 215 महिलाओं ने भामाशाह कार्ड के लिए आवेदन कराया एवं आधारकार्ड बनाए गए।