- Hindi News
- भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति की कमान इस बार महिला प्रधान के पास
भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति की कमान इस बार महिला प्रधान के पास
रावतभाटा। भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति की कमान इस बार महिला प्रधान के हाथ में रहेगी। चित्तौड़गढ़ में पंचायत समिति सदस्य, प्रधान और जिला परिषद की निकाली गई लॉटरी में पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ के प्रधान का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं पंचायत समिति के 15 वार्डों में वार्ड 1 जनरल, 2 जनरल महिला, 3 एसटी महिला, 4 एसटी, 5 जनरल, 6 एसटी, 7 आेबीसी, 8 जनरल महिला, 9 एससी महिला, 10 एससी, 11 सामान्य महिला, 12 एसटी महिला, 13 जनरल, 14 एसटी, 15 एसटी महिला का आरक्षण लॉटरी से तय हुआ है।
वार्ड 1 में तंबोलिया, गोपालपुरा पंचायतके गणेशपुरा, बोरदा, कल्याणपुरा, नयागांव का क्षेत्र शामिल है। वार्ड 2 में बोराव संपूर्ण पंचायत, गोपालपुरा के गांव गोपालपुरा, शंभूपुरिया, उमरचा, नगपुरा, नगपुरा मजरा, मालीपुरा बेरिया, जयनगर, वार्ड 3 में राजपुरा के 10 गांव, मंडेसरा के मंडेसरा, खालगांव, कोलपुरा, धांगणमऊ का धांगणमऊखुर्द शामिल है। वार्ड 4 में जावदा पंचायत एवं बस्सी पंचायत का संपूर्ण क्षेत्र, सेमलिया, गुर्जरों का मोरवन शामिल है। वार्ड 5 में बलकुंडीकलां पंचायत का क्षेत्र, टोलों का लुहारिया के गांव हमेरगंज, केवड़ों का लुहारिया, हाड़ों की मोरवन, दोलपुरा शामिल है। वार्ड 6 में पंचायत कुआखेड़ा, देवपुरा का संपूर्ण क्षेत्र वार्ड 7 में बरखेड़ा पंचायत, एकलिंगपुरा, विजयपुर, मोहना, वार्ड 8 में धावदकला पंचायत का क्षेत्र, मन्याखेड़ी, शोगढ़, रूपपुरा आदि शमिल है। वार्ड 9 में बड़ौदिया, जालखेड़ा का संपूर्ण क्षेत्र वार्ड 10 में रेनखेड़ा का संपूर्ण क्षेत्र, खातीखेड़ा, गिलोता गांव शामिल है। वार्ड 11 में झरझनी का संपूर्ण क्षेत्र चारभुजा, तमलाव शामिल है। वार्ड 12 में भैंसरोडगढ़ के गांव भवानीपुरा, उदपुरिया, जगपुरा, हाजीपुरा, बाड़ौलिया पंचायत का संपूर्ण क्षेत्र शामिल है। वार्ड 13 में भैंसरोडगढ़, आंबा शमिल है। वार्ड 14 में लुहारिया संपूर्ण, मंडेसरा के गांव शामिल है। वार्ड 15 में श्रीपुरा संपूर्ण, धांगणमऊ के धांगणमऊकलां, लक्ष्मीखेड़ा, सुखपुरा, खुमानगंज, लोठियाना, नयागांव शामिल है।
दोपरिषद सदस्य महिला: रावतभाटाक्षेत्र से दो जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। जिसमें 20 21 नंबर दोनों ही महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। जिला परिषद के 20 नंबर का क्षेत्र बड़ौदिया, जालखेड़ा, धावदकलां, खातीखेड़ा, रेनखेड़ा, एकलिंगपुरा, बरखेड़ा, जवाहरनगर, बलकुंडीकला, देवपुरा,