- Hindi News
- पीड़ित पक्ष ने कहा, घर आकर धमका रहे आरोपी
पीड़ित पक्ष ने कहा, घर आकर धमका रहे आरोपी
रावतभाटा। खातीखेड़ापंचायत मुख्यालय पर खेत में रखी फसल से ट्रैक्टर निकालने के दौरान हुई मारपीट में घायल हुए बजरंगलाल गुर्जर ने एएसपी गोपालसिंह कानावत से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। फरियादी ने कहा कि आरोपी प्रभावशाली होने की वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी गुरुवार रात भी घर आकर धमकी दे रहे हैं। एएसपी ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप जांच में सहयोग करें और अपने बयान दर्ज कराए, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इसमें धारा जोड़ कर केस दर्ज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बजरंगलाल गुर्जर के पुत्र ने परिवार के सदस्यों पर घर आकर चैनराम धाकड़ एवं अन्य लोगों द्वारा मारपीट करने का केस दर्ज कराया था।
रावतभाटा। मारपीट के आरोपियों के खिलाफ एएसपी से कार्रवाई की मांग करते पीड़ित पक्ष।