पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंडरपास के लिए...

अंडरपास के लिए...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंडरपास के लिए...

चुनावोंमें अंडरपास बना था मुद्‌दा: बीतेएक वर्ष में विधानसभा लोकसभा चुनाव में भी अंडरपास मुद्दा बना। जनप्रतिनिधियों ने भी अंडरपास की राशि दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन इंतजार लंबा होता चला गया। इससे आक्रोशित शहरवासियों ने गत तीन दिसंबर से उपखंड कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया था, जो शुक्रवार को भी जारी रहा। इसे विभिन्न संगठनों ने भी समर्थन दिया है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने अंडरपास के लिए चार करोड़ 63 लाख रुपए पीडब्ल्यूडी के खाते में जमा करवा दिए।

शुक्रवारको वकील बैठे अनशन पर: अंडरपासके लिए उपखंड कार्यालय पर गत तीन दिसंबर से चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को वकील अनशन पर बैठे। इनमें वकील अरुण माहेश्वरी, हेमंत जैन, माजिद अख्तर, गजेंद्र यादव, मारूफ अली, नरेंद्र मेहरा, ब्रजराज धाकड़, प्रदीप अहीर, रोहित पाटीदार, चंदन गुप्ता, कृष्णगोपाल अहीर, विमला फ्रांसिस, अजय मीणा, जीवन गंगवाल, परमानंद अहीर, घनश्याम धाकड़, हबीब नूर पायल धूपिया शामिल थे।

लोगोंके मन से.....

24दिसंबर को तमलाव में आयोजित होगी रिहर्सल: भारीपानी संयंत्र की द्विवार्षिक ऑफ साइट इमरजेंसी रिहर्सल 24 दिसंबर को तमलाव गांव में आयोजित होगी। जिसमें भारी पानी संयंत्र से कृत्रिम रूप से एच-टू-एस गैस का रिसाव बताकर अभ्यास और बचाव किया जाएगा। जिसमें देखा जाएगा कि कैसे लोग जागरूक है, बचाव में क्या कठिनाइयां रेस्क्यू टीम को आती है। इसके बाद समीक्षा होगी।

आधारभूतसुविधाओं की रिपोर्ट दें: रावतभाटामें वनविभाग के अड़ंगे के कारण 16 गांवों में बिजली नहीं है, सड़कें जर्जर है। पानी, स्कूल और आधारभूत सुविधाएं भी वनविभाग के अड़ंगे के कारण नहीं हो पा रही है। ऐसे में कैसे इमरजेंसी हालात में बचाव अभियान चलेगा। दैनिक भास्कर के इस सवाल पर कमिश्नर ने गंभीरता से लिया और एसडीएम से कहा कि वह सरकार आपके द्वार में आई समस्याएं और क्षेत्र के आधारभूत सुविधाओं में रही समस्याओं की रिपोर्ट दें।

पेज-17 का शेष.....