ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई
रावतभाटा| परमाणुबिजलीघर इकाई 3, 4 में ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया। इस मौके पर केंद्र निदेशक सीडी राजपूत ने वित्तीय वर्ष 2013-14 के दौरान ऊर्जा संरक्षण के लिए किए गए उपायों को सराहा। आगे भी इसी प्रकार ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कर्मचारियों, अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से निभाई गई भागीदारी के बारे में भी जानकारी ली एवं सभी को ऊर्जा संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को केंद्र निदेशक ने पुरस्कार प्रदान किए।
मुख्य अधीक्षक आरके अगनानी, तकनीकी अधीक्षक देशदीपक जैन ने भी ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में भारी पानी अधीक्षक राजेंद्रप्रसाद शर्मा भी मौजूद थे। ऊर्जा संरक्षण समिति की ओर से ऊर्जा संरक्षण के संदर्भ में विभागीय ठेकेदार कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
ऊर्जासंरक्षण से की बचत: ऊर्जासंरक्षण कमेटी के सेक्रेट्री मेंबर पुरुषोत्तम शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें आरएपीपी इकाई 3, 4 ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में 6.13 करोड़ रुपए, वित्तीय वर्ष 2012-13 की तुलना में बचाए, इसमें 2.87 करोड़ रुपए संसाधन संरक्षण से एवं 3.26 करोड़ रुपए विद्युत संरक्षण के शामिल हैं। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2014-15 में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भी कुछ महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
रावतभाटा। राजस्थानपरमाणु बिजलीघर इकाई 3,4 में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रतिज्ञा लेते अधिकारी, कर्मचारी।