संस्थागत प्रसव को दें बढ़ावा
रावतभाटा। रैफरलअस्पताल में बैठक को संबोधित करते सीएमएचओ चित्तौड़गढ़ डॉक्टर इंद्रजीतसिंह।
भास्कर न्यूज | रावतभाटा
घरपर प्रसव को रोकना है और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना जरूरी है। जिससे मातृ, शिशु मृत्युदर को रोका जा सके। यह बात चिकित्सा विभाग के स्टाफ की बैठक लेते हुए सीएमएचओ डॉक्टर इंद्रजीतसिंह ने कही। उन्होंने कहा कि इससे मातृ शिशु मृत्युदर में कमी आएगी।
मातृ मुत्यु को भी रोकना है और कोई मृत्यु होती है तो उसका कारण भी जानना है। इसके लिए रजिस्टर अपडेट रखें। प्रसव राशि देने के लिए भामाशाह खाता खुलवाएं। बैठक में स्टाफ को मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद किया गया। मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रावतभाटा रेपिड रेस्पोंस टीम का गठन कर सूचना मिलने पर त्वरित आवश्यक स्टाफ एवं औषधियों सहित पहुंचने के निर्देश दिए। आशाओं के भुगतान की ऑनलाइन सुविधा की जानकारी दी। बैठक में डॉक्टर अनिल जाटव, डॉक्टर महेंद्र सैनी, डॉक्टर विपिन गुप्ता, डॉक्टर मुकेश धाकड़, डॉक्टर स्वप्निल गुप्ता एवं स्टाफ मौजूद था।
नसबंदीपर बढ़ाई राशि
ब्लॉकसीएमओ डॉक्टर जीजे परमार ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर में नसबंदी करवाने पर महिला को 600 के स्थान पर 1400 रुपए दिए जाएंगे। वहीं प्रेरक को 150 के स्थान पर 200 रुपए और प्रसव के बाद 7 दिन के अंदर नसबंदी करवाने पर 2200 रुपए, पुरुष को 1100 के स्थान पर 2000 रुपए, प्रेरक को 200 रुपए के स्थान पर 300 रुपए दिए जाएंगे।
हाईरिस्कगर्भवती महिला की बनाएं सूची
बैठकमें स्टाफ को हाईरिस्क गर्भवती महिला की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते उनका उचित उपचार कर मातृमृत्यु को कम किया जा सके।
माैसमीबीमारियों की रोकथाम के लिए करें प्रयास
चिकित्साअधिकारी एवं समस्त स्टाफ सतत रूप से अपने-अपने क्षेत्र की मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पहले से ही प्रयासरत रहें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपकेंद्र स्तर पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सा संस्थानों पर चिकित्सा सुविधाओं सहित भवन परिसर की व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए।
योजनाओंकी व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित
चिकित्सालयमें स्टोर, इनडोर, आउटडोर, प्रसव कक्ष, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क