पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीना, मीणा विवाद निस्तारण के लिए देंगे ज्ञापन

मीना, मीणा विवाद निस्तारण के लिए देंगे ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| जयमीनेश जनजातीय सेवा संस्थान की ओर से प्रदेश में चल रहे मीना, मीणा विवाद के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री के नाम 21 दिसंबर को ज्ञापन दिया जाएगा।

संस्थान के अध्यक्ष सुमन मीना ने बताया कि इस विवाद के चलते समाज के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारी जाति प्रमाणपत्र जारी करने में आनाकानी करते हैं। वहीं सरकारी आदेशों को गलत ढंग से परिभाषित करते हैं।

ज्ञापन के लिए क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए ग्रामवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र में कहा गया कि मीना और मीणा एक ही जाति है, फर्क सिर्फ भाषा के बोलने का है। यह बात सभी जानते हैं, इसलिए इसका समाधान शीघ्र किया जाए।