ताजिए निकाले, अखाड़े का हुआ प्रदर्शन
रावतभाटा| रावतभाटामें 40वें के ताजिए शुक्रवार को निकाले गए। शहीदाने करबला की याद में मोहर्रम कमेटी रावतभाटा की ओर से इमामबाड़े से दोपहर में ताजियों का जुलूस रवाना हुआ। शाम को कोटा बेरियर से बैंडबाजों के साथ हाटचौक बसस्टैंड पर मुकाम लगाया गया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक अखाड़े का प्रदर्शन हुआ।
इस मौके पर मोहर्रम कमेटी के सदर इसरार खान, अंजुमन कमेटी के सदर बाबूखान, पार्षद जाकिरहुसैन भाटी, मोहम्मद हुसैन बंगाली, हफीजुल्ला खान, जुग्गाभाई, जुबेर, जफर गौरी, अशफाक खान, आरिफ खान, राजाभाई, इकबाल, इमरान, इकबाल गौरी, फखरुद्दीन, गोरिया, बाला गुलाटी आदि मौजूद थे। इस मौके पर लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोग शामिल हुए। सुबह लंगर इमामबाड़ा, शाम को कोटा बेरियर पर हुआ।
ताजिए के जुलूस के मार्ग में सबील भी लगाई गई। जहां खीर और हलवा बांटा गया। एएसपी गोपालसिंह कानावत, डीएसपी भरत मीणा, सीआई कमलप्रसाद मीणा, एसएचओ भैंसरोडगढ़ मिट्टूसिंह राठौर सहित पुलिस बल मौजूद था।
रावतभाटा। मोहर्रमकमेटी रावतभाटा की ओर से ताजिए का जुलूस निकालते हुए।