शिक्षा सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंस आज
रावतभाटा| रावतभाटाउपखंड के शिक्षा विभाग के कक्षा 1 से 10 और 1 से 12 के संस्था प्रधानों की वीडियो कॉन्फ्रेंस सोमवार को झरझनी, लाडपुरा स्कूल में होगी। एडीपीसी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस सुबह 10 बजे से 4 बजे तक होगी।
इसमें प्रथम चरण में 10 बजे से 12 बजे तक पहली से 10वीं और पहली से 12 वीं तक संचालित स्कूलों के संस्था प्रधान भाग लेंगे। शिक्षा सचिव वीडियो कॉफ्रेंस लेंगे। इसमें शाला दर्पण, संबलन अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी। द्वितीय चरण में 12 से 4 बजे तक अंग्रेजी, गणित विषयाध्यापकों को विषय विशेषज्ञ जानकारी देंगे। इसमें कक्षा 5, कक्षा 8 में अंग्रेजी, गणित पढ़ाने वाले अध्यापक भाग लेंगे। इसमें अध्यापक अपनी समस्याओं की जानकारी भी दे सकेंगे।