अस्पताल को मिला ब्लड स्टोरेज का लाइसेंस
यहरावतभाटा के लिए खुशखबरी है कि रावतभाटा के 50 बैड के रेफरल अस्पताल को ब्लड स्टोरेज का लाइसेंस मिल गया है। अब रावतभाटा के रैफरल अस्पताल में ब्लडस्टोरेज कर रखा जा सकेगा।
रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनिल जाटव ने बताया कि ब्लडस्टोरेज के लाइसेंस के मिलने के बाद अस्पताल में ब्लडस्टोरेज करने की तैयारी कर ली गई है। फ्रिज की जांच की गई थी, लेकिन उसमें तकनीकी खराबी होने के कारण फ्रिज आपूर्ति करने वाली कंपनी को पत्र लिखा गया है। जल्दी ही मरम्मत हो जाएगी और इसके बाद ब्लडस्टोरेज शुरू कर दिया जाएगा।
लगेंगेअस्पताल में रक्तदान के शिविर
रावतभाटारेफरल अस्पताल में ब्लडस्टोरेज का लाइसेंस मिलने के बाद अब रेफरल अस्पताल में ही रक्तदान के शिविर लगाए जाएंगे। जिससे रक्तदाताओं को रेफरल अस्पताल में ही आवश्यकता होने पर रक्त उपलब्ध कराया जाएगा।
रावतभाटा। शहर में स्थित रेफरल अस्पताल में ब्लड स्टोरेज की सुविधा होने के बाद प्रसूता को आसानी से ब्लड उपलब्ध हो जाएगा।