हिंदी दिवस पर हिंदी सेवा के लिए नवाजा
अणुशक्ति गृह पुस्तिका का िकया विमोचन
भास्करन्यूज. रावतभाटा
राजस्थानपरमाणु बिजलीघर की पहली, दूसरी इकाई के सभागृह में सोमवार को हिंदी दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा, विशिष्ठ अतिथि केंद्र निदेशक विनोदकुमार, विनितकुमार, परियोजना निदेशक बीसीइ पाठक, जीएम एसके शर्मा ने आरआरसाइट की गृह पुस्तिका अणुशक्ति का विमोचन किया।
व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन में योगदान देने वाले कार्मिकों को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया गया। जिसमें वैज्ञानिक अधिकारी लोकेंद्र गुप्ता, सेवा अनुभाग सुधीरकुमार तिवारी, स्वास्थ्य भौतिकी अनुभाग प्रमुख उम्मेद यादव, तकनीकी अधिकारी सौमेनकुमार एवं वर्षभर चलने वाली मासिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं निर्णायकों, गृहपुस्तिका अणुशक्ति में आलेख लेखकों को सम्मानित किया गया। इकाई 1,2 गुणवत्ता अनुभाग, इकाई 3,4 के नियंत्रण अनुरक्षण अनुभाग, इकाई 5,6 के भारी पानी प्रबंधन, इकाई 7,8 के टरबाइन समूह एवं आवास आवंटनअनुभाग, कॉमनसमूह को आरआर साइट की राजभाषा अधिकारी शील्ड से पुरस्कृत किया गया। केंद्र निदेशक विनितकुमार ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, परियोजना निदेशक बीसीपाठक ने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव, केंद्र निदेशक विनोदकुमार ने केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार का संदेश पढ़ा। सरस्वती वंदना हंसराज चौधरी ने की। इस मौके पर स्थल निदेशक सतीशकुमारशर्मा ने कहा कि हम राजभाषा में काम कर गर्व महसूस करते है। उपमहाप्रबंधक एमएनवर्मा ने स्वागत किया। उप्रपबंधक राजभाषा महावीरशर्मा ने राजभाषा प्रगति की जानकारी दी। संचालन हिंदी अधिकारी जगन्नाथगुप्ता ने किया। कार्यक्रम में अर्चना श्रीवास्तव, शैलेंद्र मीणा, बसंतसिंह, गोविंदसिंह राणा मौजूद थे। कुल 139 विजेताओं को सम्मानित किया गया।
रावतभाटा। राजस्थान परमाणु बिजलीघर में हिंदी दिवस पर उत्कृष्ट हिंदी सेवा के लिए कर्मचारियों को सम्मानित करते स्थल निदेशक सतीशकुमार शर्मा