पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हंगामेदार रही अणुशक्ति सहकारी उपभोक्ता भंडार की आमसभा

हंगामेदार रही अणुशक्ति सहकारी उपभोक्ता भंडार की आमसभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अणुशक्तिसहकारीउपभोक्ता भंडार की आमसभा में हंगामा होने से कोई निर्णय नहीं हो सका। बैठक अणुशक्ति सहकारी समिति के मैदान में प्रारंभ हुई। बैठक में जिन प्रस्तावों, मुद्दों पर चर्चा की जानी थी, कुछ सदस्यों के हंगामा करने से चर्चा नहीं हाे पाई।

बैठक में भामसं महामंत्री निर्मलजैन ने आरोप लगाया गया संचालन कमेटी ने द्वेषतापूर्ण कार्रवाई कर विजयनीमा, रामेश्वर सैनी को नौकरी से हटाया है।दोनों कर्मचारियों ने कोई गलत कार्य नहीं किया है। शशीकांत दशोरा ने कमेटी की कार्यवाही को गलत बताया।

संचालन कमेटी के सदस्य नारायण सनाढय ने गैस कमेटी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। बैठक में महामंत्री जेसीमाली ने सहकारी उपभोक्ता भंडार के कार्यो की जानकारी दी।

बैठक में अध्यक्ष जी पाराशर, उपाध्यक्ष विजय मेवाड़ा, चेतन राठौर, अनिल समनानी, एल पुष्करना, नारायणलाल जाट, दीपक आंजना, आरआर यादव, प्रदीप कुमार, तेजप्रकाश महावर, पीपी भारद्वाज, अनिल शर्मा, रजाक मोहम्मद सहित शेयर होल्डर मौजूद थे।

रावतभाटा। अणुशक्ति सहकारी उपभोक्ता भंडार की आमसभा में भाग लेते सदस्य।