- Hindi News
- सेटलमेंट सर्वे की गड़बड़ियां होंगी दुरुस्त
सेटलमेंट सर्वे की गड़बड़ियां होंगी दुरुस्त
रावतभाटा। उपखंडकार्यालय में सोमवार को क्षेत्र के राजस्व पटवारियों ने सेंटलमेंट सर्वे की गड़बड़ियों को दुरुस्त करने के लिए तैयारी बैठक की। बैठक में पटवारियों ने पुराना रिकाॅर्ड प्राप्त किया और क्षेत्र में सेटलमेंट के दौरान हुई गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए पत्राविलयां तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया। जिसमें भूअभिलेख निरीक्षक पृथ्वीराज सोनी, नाहरसिंह राठौड़, रतनलाल मीणा सहित क्षेत्र के पटवारियों ने भाग लिया।