आज नहीं होगा बाह्य आपातकालीन अभ्यास
रावतभाटा। भारीपानी संयंत्र की ओर से मंगलवार को किया जाने वाला कृत्रिम बाह्य आपातकालीन अभ्यास नहीं होगा। रावतभाटा एसडीएम कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा सत्र प्रारंभ होने और विधानसभा के उपचुनाव की गिनती को देखते हुए कोटा संभागीय आयुक्त ने कृत्रिम बाह्य आपातकालीन अभ्यास को स्थगित किया है। इसकी नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।