18 तक भर सकेंगे परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन
रावतभाटा| रावतभाटाकॉलेज की मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के तृतीय वर्ष बीए, बीएससी, बीएससी बायोटेक, होमसाइंस, बीकॉम, एलएलबी, बीबीएम, बीसीए के स्टूडेटस के कंपार्टमेंट सप्लीमेंट्री परीक्षा 2014 के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरे जा रहे है। प्रिंसिपल ने बताया कि स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय वेबसाइट से परीक्षा आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर सकते हैं। आवेदन पत्र का शुल्क डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के द्वारा भी जमा कराए जा सकते हैं। शुल्क जमा होने के बाद स्टूडेंट्स को परीक्षा आवेदन पत्र एवं शुल्क जमा की रसीद परीक्षा केंद्र पर जमा करानी होगी। परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।
न्यूज़ इनबॉक्स