पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रावतभाटा में स्कूलों के एकीकरण की आपत्तियों पर की जांच

रावतभाटा में स्कूलों के एकीकरण की आपत्तियों पर की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। रावतभाटाक्षेत्र में स्कूलों के एकीकरण के खिलाफ आई आपत्तियों पर विचार विमर्श हुआ। एसडीएम कृष्णपालसिंह चौहान की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय कमेटी की बैठक सोमवार को एसडीएम कार्यालय में हुई। जिसमें क्षेत्र के स्कूलों के एकीकरण से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में जावदा, रावतभाटा, बडौदिया स्कूलों के लिए आई आपत्तियों पर विचार किया गया। आपत्तियों को जांच के बाद निरस्त किया। बैठक में नोडल प्रभारी प्रिंसिपल सुनील सालवी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा ने भाग लिया।