अब टावर पर लगेंगी बिजली लाइनें बार-बार नहीं बंद होगी सप्लाई
शहरमें अब मुख्य सड़क किनारे विद्युत लाइनें टावर पर शिफ्ट की जाएंगी। विद्युत निगम के कार्यवाहक एईएन ने बताया कि शहर में मुुख्य सड़कों के किनारे लगे हुए विद्युत पोल हटाकर अब टावर लगाए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि टावर की ऊंचाई 42 फीट है। जबकि पोल की ऊंचाई 27 फीट है।
100टावर लगेंगे: शहरमें कोटा बैरियर से नगरपालिका भवन, कोटा बैरियर से नयाबाजार एवं मुख्य सड़क किनारे 11 केवी, एलटी लाइनें लगाई जाएंगी। यह काम फरवरी माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य पर डेढ़ करोड़ कीराशि खर्च होगी। एईएन ने बताया कि राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना में आने वाले भारी और ऊंचे उपकरणों को निकालने के दौरान बिजली आपूर्ति बंद की जाती थी। अब उससे शहरवासियों को निजात मिलेगी।