- Hindi News
- National
- 65 लाख से सुधारेंगे परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 की टूट फूट, राशि स्वीकृत
65 लाख से सुधारेंगे परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 की टूट-फूट, राशि स्वीकृत
परमाणुऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 का 65 लाख रुपए की लागत से रिनोवेशन होगा। परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्थान मुंबई की ओर से शहर के सबसे पुराने परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3 का जीर्णोद्धार करने के लिए पहली बार योजना के अंतर्गत राशि स्वीकृत की गई है।
प्रिंसिपल समन्वयक दिलीप सिंह ने बताया रावतभाटा का परमाणु ऊर्जा विभाग, एनपीसीआईएल का स्कूल नंबर 3 सबसे पुराना और गौरवशाली स्कूल रहा है। पिछले कई वर्षो से इसके भवन की मरम्मत के लिए राशि नहीं मिल रही थी।
इसके लिए प्रस्ताव बनाकर परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था मुंबई को भेजे गए थे। इस पर इसके रिनोवेशन के लिए 65 लाख की राशि स्वीकृत की है।
रावतभाटा. परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 3, जहां अब रिनोवेशन कार्य होगा। अब दीवारंे एेसी नहीं दिखेंगी।