पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्याख्यानमाला के दौरान हुई क्विज प्रतियोगिता

व्याख्यानमाला के दौरान हुई क्विज प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा| राजस्थानस्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी एवं रेड रिबन क्लब के अंतर्गत महाराणा प्रताप कॉलेज में मंगलवार को व्याख्यानमाला में रैफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनिल जाटव ने एचआईवी, एड्स के रोगों की जानकारी देते हुए बचाव के तरीके बताए। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें फरहीन खान, अंजली नामदेव, खुशबू देवड़ा, ऋतु रावत, सुमन रेठूदिया, पूजा मोहिते, प्रिया भूले, मनीषा राठौर को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक डॉक्टर अनिल जाटव, चंद्रेश तिवारी ने विजेताओं की घोषणा की। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति सोनी, द्वितीय सोनू जायसवाल, मोनिका लक्षकार, तृतीय उमा चुंडावत, रीना अरोड़ा रही। सांत्वना पुरस्कार फरहीन खान, शबाना, राधिका गुर्जर, मनीषा पाटिल, ज्योतिसिंह, अंजली नामदेव, किरणबाला, निकिता चुंडावत, प्रीति कंवर चौहान को दिए गए। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम माया महाजन, द्वितीय मोनिका लक्षकार, तृतीय रिचा तिवारी एवं सांत्वना पुरस्कार शबाना, निकिता, ज्योति, शिल्पा उपाध्याय, सोनू जायसवाल, दिव्यासिंह को दिया गया।