- Hindi News
- मुंबई बैठक में भी उठा केलेंिड्रया का विवाद
मुंबई बैठक में भी उठा केलेंिड्रया का विवाद
विवाद जल्दी नहीं सुलझा तो होगा नुकसान
राजस्थानपरमाणु विद्युत परियोजना के अधिकारी नाम नहीं छापने की शर्त पर कहते हंै कि फिलहाल इस केलेंड्रिया की 6 माह बाद आवश्यकता होगी। एहतियात के तौर पर यह उपकरण पहले मंगवाया गया है, लेकिन विवाद में ओर समय लगा तो, राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना की 8वीं इकाई के निर्माण में विलंब हो सकता है। इसलिए परमाणु बिजलीघर के अधिकारी ने केलेंड्रिया निर्माणकर्ता कंपनी से कहा है कि तय समय में यदि केलेंड्रिया की आपूर्ति नहीं हुई तो, निगम दूसरी कंपनी से केलेंड्रिया का निर्माण कराएगा। इस चेतावनी के बाद निर्माणकर्ता कंपनी ने अदालत से भी मामले को जल्दी सुलझाने के लिए गुहार की है।
^ट्रांसपोर्ट कंपनी ने मुंबई न्यायालय में वाद दायर कर 2 करोड़ रुपए अतिरिक्त भुगतान मांगा है। कंपनी अपने स्तर पर इस मामले को सुलझाने में लगी है, जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
पीएमभोसाले प्रबंधकमार्केटिंग वालचंद इंडस्ट्री वालचंद नगर पूना
^केलेंड्रिया परमाणु बिजलीघर के गेट पर खड़ा है, हालांकि हमें निर्माणकर्ता कंपनी ने आपूर्ति नहीं की है। कंपनी पर दबाव बनाया गया है, इस मामले को मुंबई हैड क्वार्टर में खरीद अनुभाग देख रहा है। जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विवेकजैन मुख्यनिर्माण अभियंता राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना 7वीं8वीं इकाई