पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार आपके द्वार में आई शिकायतों की समीक्षा

सरकार आपके द्वार में आई शिकायतों की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। सरकारआपके द्वार में आई परिवेदनाओं का निस्तारण शीघ्र कर लोगों को लाभ दिलाया जाए। यह बात रावतभाटा एसडीएम कृष्णपाल सिंह चौहान ने उपखंड कार्यालय में सरकार आपके द्वार अभियान में आई परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा आम लोगों को शीघ्र लाभ दिलाने की है। इसके लिए जो भी परिवाद जिस विभाग के पास लंबित है, उनका निस्तारण 12 दिसंबर तक किया जाए।

बैठक में उपखंड स्तरीय प्रभारी अधिकारियों से बकाया परिवेदनाओं के बारे में अलग अलग चर्चा की गई और त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तहसीलदार गौरीशंकर शर्मा, ईओ जेपी शर्मा, बीडीओ सुरेशगिरी गोस्वामी, ब्लॉक सीएमओ डॉक्टर जी जे परमार, नायब तहसीलदार बालचंद मीणा, एईएन पीएचडी हरी सिंह, ओमप्रकाश, पीडब्ल्यूडी अभियंता उदयभानसिंह, विद्युतवितरणनिगम के चेतन शर्मा, भूअभिलेख निरीक्षक नाहरसिंह राठौड़, रतनलाल मीणा, पृथ्वीराज सोनी सहित क्षेत्र के पटवारी मौजूद थे। एसडीएम ने क्षेत्र के सभी राजस्व पटवारियों से सेटलमेंट की त्रुटियों के लिए बनाए गए प्रकरणों की जानकारी ली। इस मामले में तहसीलदार, नायब तहसीलदार से भी जानकारी लेकर शीघ्र कार्यवाही कराने के निर्देश दिए।

रावतभाटा। उपखंड कार्यालय में सरकार आपके द्वार की समीक्षा बैठक लेते एसडीएम कृष्णपाल सिंह।