पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चििह्नत करने का काम शुरू, 15 से हटेंगे अतिक्रमण

चििह्नत करने का काम शुरू, 15 से हटेंगे अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा नगर पािलका बैठक में अहम चर्चा

अतिक्रमण चििह्नत करते हुए पालिका के कर्मचारी।

बैठक में संबोधित करते एसडीएम कृष्णपाल सिंह चौहान एवं मौजूद पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य।

भास्कर न्यूज। रावतभाटा

राज्यसरकार के अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्गो पर बाधा बनने या ट्रैफिक समस्या वाले अतिक्रमण को बुधवार को चििह्नत करने का काम नगरपालिका ने शुरू कर दिया है। अतिक्रमण हटाने का काम 15 दिसंबर से किया जाएगा। बुधवार को नगरपालिका में एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एसडीएम ने कहा कि मुख्य सचिव की जनसुनवाई में शहर के रोड के किनारे हो रहे अतिक्रमण, वाहनों को हटाने का परिवाद पेश किया गया था। जिस पर 3 दिन में सूची पेश कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में पालिकाध्यक्ष बंशीलाल प्रजापत, उपाध्यक्ष मंजूलता जंगम, पालिका ईओ जयप्रकाश शर्मा, तहसीलदार गौरीशंकर शर्मा, अभियंता वीएस तोमर सहित पार्षद, व्यापार महासंघ प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में शहर को साफ-सुथरा, अतिक्रमण मुक्त करने पर विचार किया गया, लेकिन पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि किसी को भी उजाड़ने से पहले बसाने की व्यवस्था की जाए। पालिका बैठक में नयाबाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने गार्डन को पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पालिका व्यवस्था कराए। पार्किंग व्यवस्था को ठेकेदार पर देने का भी निर्णय लिया गया।

इनअतिक्रमणों को हटाने पर हुई चर्चा शहरमें मुख्य मार्ग में अवरोध पैदा करने वाले अतिक्रमण चििह्नत कर हटाने का निर्णय लिया गया। हाटचौक बस-स्टैंड, आरएपीपी बस-स्टैंड से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। वहीं सड़कों किनारे खड़ी बैंडबाजों की गाड़ियों को भी हटवाया जाएगा। हाटचौक स्थित प्रतीक्षालय के चारों और हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग पार्षद ने की। बैठक में रविवार के साप्ताहिक हाट की व्यवस्था को सुधारने की मांग भी की गई। कोटा मार्ग पर दुकानों को नाली से आगे नहीं आने देने का निर्णय लिया गया। बैठक में बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे बैठे गाडिय़ालुहारों को हटाने पर चर्चा हुई। इन्हें नगरपालिका के आवास योजना में घर देने, रोजगार के लिए भैंसरोडगढ़ रोड पर स्थान देने पर सहमति हुई।

गुमटियोंके लिए लेंगे जगह

पालिकाने पूर्व में सर्वे किया था तब 170 गुमटी थी जो 300 से अधिक हैं। एसडी