पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिह्नित करने का काम...

चिह्नित करने का काम...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिह्नित करने का काम...

यहभी आई मांग

पार्षदसंजय रेठूदिया ने कहा कि वार्ड 14 में सीसी रोड पालिका ने बनवाया है और पेयजल व्यवस्था की मांग करने पर पंचायत का क्षेत्र बताया जाता है। इस पर एसडीएम ने सीमाज्ञान कराकर सीमांकन कराने की बात कही। वार्ड 8 के पार्षद ने विक्रमनगर में लोगों को स्थाई बसाने के लिए पट्टे देने की मांग की। मार्गो पर बने सभी वार्डों में चबूतरे हटाने की मांग की गई। आरएपीपी कॉलोनी से आवारा पशुओं को हटाने की मांग पालिका उपाध्यक्ष ने की। श्मशानघाट के पास और पीछे हुए अतिक्रमण हटाने की मांग भी की गई।

यहथै मौजूद: पार्षदसत्यनारायण, मोहम्मद हुसैन बंगाली, मीनाबाई, दिनेश सेन, मुन्ना तिवारी, शाहिदा शेख, लोकेशकुमार, उमारेठूदिया, दिलीपकुमार मीणा, कानाराम चारण, अनुसुइया नागर, रूपकला, अनिलबलसोरी, हेमंत राठौर, आरती, पदमा सोनी, नारायणसिंह, धर्मेंद्रतिल्लानी, जाकिरहुसैन, पूर्व पार्षद बाबूलाल जैन, हरीश राठौर, दिनेशरेठूदिया मौजूद थे।

सुअरोंके बाड़े हटाने के निर्देश: बैठकमें नयाबाजार, वार्ड 14 में सुअर पालने के लिए जिन लोगों ने बाड़े बना रखे है, उन्हें हटाने की मांग पार्षदों ने की। जिस पर एसडीएम ने ईओ को बाड़े हटाने और साथ ही कहीं पर कत्लखाने बस्ती में चल रहे है तो, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।

सड़कके दोनों ओर 50 फीट तक लगाए निशान, लोगों में हड़कंप:रावतभाटा नगरपालिकाने मुख्य रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए बीच सड़क से 50 फीट पर निशान लगाए है। यदि इस नियम से मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाए गए तो, मुख्य सड़क के पास बने कई बड़े मकान और दुकानें भी ध्वस्त हो जाएगी। पालिका के जेईएन अतिक्रमण प्रभारी वीएस तोमर और कर्मचारी बाबूलाल वर्मा, कैलाश शर्मा, दिनेशसिंह एवं कर्मचारियों ने बुधवार शाम को निशान लगाए तो, शहर में हड़कंप मच गया। सिनेमा चौराहे पर एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक के एटीएम तक इसकी सीमा में गए है। इधर थाने के पास लाहोटी अस्पताल तक का क्षेत्र ले लिया गया है। पालिका के निशान में कई धार्मिक स्थल भी रहे है। सरकार का आदेश यह है कि रोड सीमा में अस्थाई अतिक्रमण को सर्वे कर हटाया जाना है, लेकिन पालिका ने पक्के निर्माणों को भी इस सीमा में मान लिया है। चिन्हित किए गए स्थान से यदि अतिक्रमण हटाया गया तो भारी नुकसान होगा। पहले चरण में कोटा रोड से लेकर एन टीसी बाजार तक अतिक्रमण हटाए जाने है।