- Hindi News
- सीसी रोड, नालियों का निर्माण कराने की मांग
सीसी रोड, नालियों का निर्माण कराने की मांग
रावतभाटा। नगरपालिकाके वार्ड 24 नयाबाजार के पार्षद धर्मेंद्रतिल्लानी ने नगरपालिका ईओ जयप्रकाश शर्मा को ज्ञापन देकर वार्ड में सीसी रोड, नालियों का निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन में वार्ड नंबर 24 नयाबाजार में सीसी रोड, पक्की नालियों का निर्माण, रास्ते से झाडिय़ों को हटवाकर रास्ता साफ करने, नाले का निर्माण एवं बड़े नाले पर पट्टियों से ढकाव करने, सेंट्रल पार्क में चिल्ड्रन गार्डन बनाने एवं झूले, स्लाइड, बैठक चेयर लगाने, ट्यूबवैल लगाने की मांग की है। रामटेकरी मंदिर के पास बड़े नाले के निर्माण की भी मांग की गई है।