महाराष्ट्रीयन समाज की बैठक
रावतभाटा। मानवमंदिर रावतभाटा में महाराष्ट्रीयन समाज की बैठक अध्यक्ष गंगाराम वाघ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राजेश बाई की मृत्यु पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में आसपास के गरीब निर्धन लोगों को नए, पुराने गर्म कंबल एवं वस्त्र एकत्रित कर वितरण करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिम्मेदारी दी गई। सचिव गोविंद मोरे ने रावतभाटा बाजार हम्माल मोहल्ला की गरीब कैंसर पीड़ित महिला की सहायता करने के लिए सभी से अपील की। बैठक में समाज के युवराज पाटिल, मनोज पाटिल, भगवान सोलंकी, संजू मोरे, कैलाश पाटिल, राजू मोर, गंगाधर शार्दुल, रामकिशन अहीरे , बापू माली, माधवराव, सुरेश, संतोष, प्रभाकर, प्रताप मौजूद थे।