- Hindi News
- ग्रामीण ईवीएम से देंगे पंचायत समिति के वोट
ग्रामीण ईवीएम से देंगे पंचायत समिति के वोट
अगलेमाह प्रस्तावित पंचायतीराज चुनाव में सरपंच वार्ड पंच चुनाव तो मतपत्रों के जरिये ही होंगे, लेकिन जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग से इस तरह के निर्देश मिलते ही जिला निर्वाचन विभाग ने राहत महसूस करने के साथ ही इसके लिए आवश्यक तैयारी भी शुरू कर दी है। अब तक पंचायतीराज का पूरा चुनाव डाक मतपत्रों की जरिये कराने की बात से प्रशासन चिंतित था।
प्रशासन ने स्टोर में पड़ी मतपेटियों को तैयार कराने का कार्य शुरू कर दिया था। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन विभाग को सूचना दी कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे। सरपंच और वार्डपंच चुनाव की प्रक्रिया पूर्व की तरह मतपत्रों से ही होगी। पंचायतीराज चुनाव सुचारु संपादन के लिए प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी प्रभारी लिपिक नियुक्त कर दिए गए। ओवरआल प्रभारी अधिकारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रशासन होंगे। संबंधित अधिकारियों की मीटिंग मंगलवार को हुई।
यहहोगा फायदा
जिलापरिषद और पंस सदस्यों के चुनाव ईवीएम से कराने पर सबसे अधिक सुविधा मतगणना में रहेंगी। परिणाम जल्द जाएंगे। कोई मत खारिज नहीं होगा। मतदान दल वोटर्स भी अब ईवीएम से ही मतदान के प्रति अधिक उत्सुक प्रशिक्षित हो गया है।
नोटाभी रहेगा विकल्प
निर्वाचनआयोग यह पहले ही तय कर चुका है कि विधानसभा, लोकसभा, नगर निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायतराज चुनाव में भी नोटा रहेगा। ईवीएम से चुनाव होने पर जिप पंस सदस्य चुनाव के मतदाताओं के पास यह विकल्प आसानी से रहेगा। पहले सरकार ने 16 जिलों में ईवीएम से पंचायत चुनाव कराने का एलान किया था। अब इसमें चित्तौडगढ जिला भी शामिल कर दिया गया। जिले में ईवीएम से चुनाव की संभावना तलाशने के लिए गहन मंथन में यह बात सामने आई कि जिला परिषद के 25 वार्डों 173 पंस सदस्यों के चुनाव के लिए करीब 900 से 950 बूथ होंगे, जबकि लोकसभा चुनाव में 1388 बूथ थे। लोकसभा चुनाव के छह माह पूरे होने के कारण अब इसके डाटा डिलीट किए जा सकेंगे। इस कारण सभी बूथों के साथ रिजर्व प्रशिक्षण के लिए भी ईवीएम उपलब्ध रह सकेगी। तीन नगर निकाय चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम सुरक्षित रह सकेगी।
^मुख्य निर्वाचनअधिकारी द्वारा निर्वाचन विभाग को प्राप्त पत्र में लिखा गया कि ईवीएम के लिए कंट्रोल और बेलेट यूनिट उपलब्ध कराई जाए।