मानवाधिकार दिवस पर होगा नुक्कड़ नाटक
रावतभाटा| राष्ट्रीयमानवाधिकार संरक्षण संस्थान की ओर से मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को लघु नाटिका गर्भ की हत्या का प्रदर्शन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से होगा। ब्लॉक संगठन प्रभारी जोतसिंह सोगरवाल ने बताया कि चारभुजा चौराहा, बाड़ौलिया गांव, जावरा, हाटचौक में सुबह 10 बजे से नाटक का मंचन किया जाएगा। गुरुवार को सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप कॉलेज एवं अन्य स्कूलों में मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में निर्देशन हनीफ खान एवं ओमप्रकाश भट्ट, जोतसिंह सोगरवाल, राहुल गावरी, राशिद पेंटर, राशिद सागर, प्रदीप भोसर, सागर आदिवाल आदि भाग लेंगे।