पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ
रावतभाटा| परमाणुऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रिंसिपल अनिलासिंह चांडक ने करते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान का अक्षुण्ण कोष होती हैं। पुस्तकों से व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ चारित्रिक गुणों का विकास होता है। इस प्रदर्शनी में अनेक विषयों की पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। कार्यक्रम में प्रभारी बनवारीलाल, एनके शर्मा, दीपककुमार मौजूद थे।