पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस दिन से पेयजल किल्लत

दस दिन से पेयजल किल्लत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटाके उपनगर चारभुजा में मंदिर के पास ट्यूबवैल की मोटर जलने से बस्ती वासियों को पिछले 10 दिनों से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मोटर जलने से बस्तियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

बस्तीवासियों को टैंकर से पानी की आपूर्ति करानी पड़ रही है। जिसके लिए राशि खर्च करनी पड़ रही है। मोटर जलने से भीलबस्ती, मंदिर के सामने का क्षेत्र, रावतमौहल्ले, बरकतनगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी।

बाड़ौलियामें भी जली मोटर

पंचायतमुख्यालय पर उच्च जलाशय के पास स्थित ट्यूबवैल की मोटर जलने से बाड़ौलिया गांव में भी पेयजल संकट बना हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि मोटर जलने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। पानी कुएं से भरकर लाना पड़ रहा है। लोगों ने पेयजल किल्लत के बारे में एसडीएम कृष्णपाल सिंह चौहान को भी जानकारी दी। जिस पर उन्होंने सचिव को जली मोटरें ठीक कराने के निर्देश दिए।

जगह-जगहलगे हैं गंदगी के ढेर

पेयजलकी और से सफाई व्यवस्था नहीं होने और गंदे पानी के निकास के लिए नालियां नहीं होने के कारण ट्यूबवैल के पास ही मकानों से गंदा पानी आकर एकत्र होता है और बरसात में तो इस मार्ग पर कीचड़ हो जाता है। हर जगह स्वच्छता अभियान चल रहा है, लेकिन ग्राम पंचायत बाड़ौलिया के चारभुजा में जगह, जगह गंदगी के ढेर लगे है, गलियों में नालियां नहीं है, मुख्य सड़क किनारे भी गंदा पानी बहता रहता है। कैलाश माहेश्वरी, ओमप्रकाश धाकड़ ने बताया कि प्राचीन मंदिर होने के बावजूद भी गंदगी का आलम है। जिससे यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी देखकर दुख होता है। जबकि पंचायत को गांव को आदर्श गांव बनाकर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

^ चारभुजा,बाड़ौलिया की मोटर ठीक कराकर लगा दी गई है। जिनसे पानी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। मोटर जलने पर पेयजल आपूर्ति टेंकरों के माध्यम से भी कराई गई।

भरतनिहलानी, ग्राम सेवक पदेन सचिव, बाड़ौलिया

रावतभाटा। टयूबवैल की जली मोटर को बदलते कर्मचारी।