पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा के 37 स्कूलों को दिए प्रश्नपत्र

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के 37 स्कूलों को दिए प्रश्नपत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा. उच्चमाध्यमिक स्कूल रावतभाटा नोडल केंद्र पर में जिला स्तरीय समान परीक्षा के अंर्तगत अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों का वितरण मंगलवार को किया गया।

नोडल केंद्र प्रभारी सुनीलसालवी ने बताया कि नोडल क्षेत्र के समस्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक राजकीय, निजी मान्यताप्राप्त 37 स्कूलों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2014-15 के कक्षा 9 से 12 तक के प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। नोडल क्षेत्र के कक्षा 9 में कुल 1610, कक्षा 10वीं में कुल 1054, कक्षा 11 वीं में 683, कक्षा 12वीं में 713 स्टूडेंटस के प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। इसके लिए रजिस्टर संधारित किया जाए। परीक्षा में मोबाइल, केलकुलेटर आदि अनुचित सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। प्रश्नपत्र वितरण व्यवस्था में प्रथम सहायक सत्तोलालगुप्ता, कमलकांतमिश्रा, नरेंद्रदशोरा, रामप्रकाश चतुर्वेदी, ओमप्रकाशधाकड़, सुगंधीसुगनन मौजूद थे। कक्षा 11वीं, 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा संस्थाप्रधान स्कूल स्तर पर संपादित करेंगे।

परीक्षाका यह रहेगा समय: समानपरीक्षा प्रभारी अशोकजैन ने बताया कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं का परीक्षा का समय दोपहर 1.15 से शाम 4.30 बजे तक रहेगा। जबकि कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा का समय सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक रहेगा। कार्यालय सहायक निरंजनसिंह गौड़ ने बताया कि परीक्षा शुल्क राशि के रूप में 20 हजार 300 रुपए जिला समान परीक्षा चित्तौडगढ़ जमा कराए जाएंगे।

बिनाअनुमति नहीं हो परिवर्तन: जिलाशिक्षा अधिकारी मुरारीलाल शर्मा के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम में अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की परिवर्तन नहीं करें। यदि किसी परीक्षा दिवस को कोई सार्वजनिक अवकाश रहता है तो उस दिन परीक्षा समाप्ति के पश्चात अगले कार्य दिवस को होंगे। शेष परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार होगी।