इंस्पायर अवार्ड के लिए अंतिम तिथि आज
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी
भास्करन्यूज. रावतभाटा
इंस्पायरअवार्ड के लिए सरकारी और निजी स्कूलों की रजिस्ट्रेशन की बुधवार को अंतिम तिथि है।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि कक्षा 6 से 8 के लिए इस योजना का लाभ दिलाने के लिए इन स्कूलों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन की बुधवार को अंतिम तिथि है। रजिस्ट्रेशन के बाद स्टूडेंट्स के बारे में 12 दिसंबर तक सूचना देना जरूरी है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि किसी कारणवश अगर स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया और स्टूडेंट्स को लाभ नहीं मिलेगा तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रभारी की होगी।