सरकार आपके द्वार समीक्षा बैठक
रावतभाटा| सरकारआपके द्वार में आई परिवेदनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक बुधवार को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय में होगी। एसडीएम कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में सभी उपखंड स्तरीय विभागों के प्रभारी अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में सरकार आपके द्वार में आई परिवेदनाओं के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी।